KGMU में धर्मान्तरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से पहले हिन्दू रेजिडेंट छात्रा से धर्म बदलने का दबाव डाला गया। यह दबाव उसी के साथ पढ़ने वाले पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर ने डाला। महिला रेजिडेंट ने धर्मांतरण का विरोध किया। तो प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। मानसिक रूप से परेशान महिला रेजिडेंट ने खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में रेजिडेंट को KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। आईसीयू में रेजिडेंट का इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और राज्य महिला आयोग में की है। ये था पूरा मामला महिला रेजिडेंट KGMU हॉस्टल में रहती थी। जुलाई 2025 में महिला रेजिडेंट की भेंट साथ में पढ़ाई करने वाले पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर से हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़िता के परिवारीजनों का आरोप है कि पुरुष रेजिडेंट ने बेटी को प्रेमजाल में फंसाया। शोषण किया। जब बात शादी की आई तो रेजिडेंट ने धर्मांतरण का दबाव डाला। इस पर महिला रेजिडेंट राजी नहीं हुई। इसके बाद प्रेमी रेजिडेंट ने महिला रेजिडेंट को छोड़ दिया। इससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई। परिजनों ने महिला आयोग से की शिकायत परिवारीजनों का आरोप है कि मानसिक रूप से परेशान बेटी ने बीते दिनों खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में छात्रा को KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। आईसीयू में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद पीड़िता की तबीयत स्थिर बनी हुई है। पीड़िता के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। राज्य महिला आयोग में भी गुहार लगाई है। दोनों रेजिडेंट के परिवारजन को बुलाया गया KGMU के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। दोनों रेजिडेंट पैथोलोजी फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल और राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। दोनों रेजिडेंट के परिवारजन को बुलाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन महिला डॉक्टर के साथ है।