प्रेस क्लब ने गाजीपुर के युवा को सम्मानित किया:योग में विश्व रिकॉर्ड पर हुए सम्मानित

गाजीपुर: योग के क्षेत्र में विश्व स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले सूर्य कुमार सिंह को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने ‘एक दिन में सर्वाधिक लोगों द्वारा योग करने’ के विश्व रिकॉर्ड में सहभागिता कर ऐतिहासिक कीर्तिमान का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह विश्व रिकॉर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन एवं हैबिल्ड (Habuild) के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी 2026 को स्थापित हुआ था। इस आयोजन में देश-विदेश से कुल 9,39,041 प्रतिभागियों ने एक साथ योगाभ्यास कर नया इतिहास रचा था। सूर्य कुमार सिंह को उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मान-पत्र प्रदान किया। इस दौरान उनके योगदान की सराहना की गई। सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिव कुमार कुशवाहा, महासचिव कृपा कृष्ण, सचिव विनित दुबे, राजू उपाध्याय एवं के.के. राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सूर्य कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे गाजीपुर जिले के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग आज केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन चुका है। सूर्य कुमार सिंह जैसे युवाओं की सहभागिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और यह आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भारत के संकल्प से जोड़ती है।