फतेहपुर के गनपतपुर गांव में 30 नवंबर 2025 को शाम करीब 7:30 बजे एक तेरहवीं कार्यक्रम में अनियंत्रित ऑल्टो कार घुस गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑल्टो कार अचानक बेकाबू होकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से टकरा गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मृतकों में गनपतपुर निवासी विष्णु कुमार उर्फ मिठाई लाल (उम्र करीब 20 वर्ष) शामिल हैं। उन्हें सीएससी हुसैनगंज ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में गनपतपुर निवासी राजन (25 वर्ष), अनमोल (7 वर्ष), सोनू (40 वर्ष) और मोहिउद्दीनपुर निवासी मोहित (13 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी हुसैनगंज ले जाया गया। सीएससी हुसैनगंज से सभी चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और सीसी टीम भी मौके पर मौजूद है।