फतेहपुर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर घायल, काम से घर जाते समय हुआ हादसा

फतेहपुर जिले में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भकुआ मोड़ के पास हुई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में 18 वर्षीय कयूम पुत्र निसार अहमद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दूसरा युवक, 26 वर्षीय इम्तियाज अली पुत्र आशिक अली, गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे और सदर कोतवाली के निवासी थे,स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल इम्तियाज अली को अस्पताल पहुंचाया। मृतक कयूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचित किया गया। हुसैनगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।