फर्रुखाबाद में बस-ईको कार की टक्कर में दो की मौत:दो की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज; पुलिस ने शव मोर्चरी भेजे

इटावा-बरेली हाईवे पर एक रोडवेज बस और ईको कार की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में टिल्लू के भट्टा के सामने हुई। मृतकों की पहचान पिपर गांव निवासी सोनू उर्फ सुनील (35) पुत्र नरेश चंद्र शर्मा और बंटी (34) पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। खबर से संबंधित तस्वीर घायलों में पिपर गांव के ही अजय पाल (35) पुत्र अतर सिंह और सुरेश पाल (50) पुत्र श्यामलाल शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कोतवाली प्रभारी को सूचित किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी भिजवाया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ईको कार (UP 76 AR 6856) मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रही थी, तभी फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही एक अज्ञात रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी