फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक के घर सिलेंडर फटा:तीसरी मंजिल का लेंटर उड़ा, दो बेटों समेत 6 लोग घायल

फर्रुखाबाद में पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार देर शाम सिलेंडर फट गया। इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि तीन मंजिल का मकान हिल गया। घर के एक हिस्से की छत तक उड़ गई। पूर मलबा चारों ओर बिखर गया। खिड़कियों के कांच टूटकर सड़क पर जा गिरे। घर के अंदर बनी सीमेंटेड अलमारी तक टूट गईं। विस्फोट होते ही अफरा-तफरी मच गई। इलाकाई लोगों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विस्फोट में पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 तस्वीरें देखिए… शहर के मोहल्ला मछरटा पर पूर्व विधायक विजय सिंह का आवास है। मंगलवार देर शाम अचानक से मकान में भी विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की तीन मंजिल तक हिल गई। वहीं फर्स्ट फ्लोर पर एक कमरे का लेंटर तक नीचे आ गया। तीसरी मंजिल पर खिड़की में लगा हुआ कांच टूटकर सड़क पर गिरा। विस्फोट होते ही वह अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वही चीख पुकार भी मच गई। बताया क्या विस्फोट में पूर्व विधायक के बड़े बेटे वर्षीय पुत्र अविनाश उर्फ विक्की, छोटा बेटा अभिषेक उर्फ सिक्की घायल हो गए। इसके अलावा मोहल्ले के ही निवासी ईशु चौरसिया, नूरपुर निवासी भईया लाल चौहान, रेलवे रोड निवासी रामवीर यादव समेत राशु घायल हुए हैं। पूर्व विधायक के बेटों सिक्की और विक्की का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इसके अलावा दो अन्य का उपचार भी निजी नर्सिंग होम में ही चल रहा है। एक घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। वहीं भइया लाल को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। विस्फोट कैसे हुआ इसके कारण का अभी पता नहीं चल सका है। विस्फोट की सूचना पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह शाहिद मौके पर पहुंचे हैं। अब विजय सिंह के बारे में… ———————