झांसी में शुक्रवार शाम को एक युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वो अपने दोस्त से मिलने आया था। घर के बाहर पड़ोसी के 10 साल के बच्चे को गोद में उठाकर खिलाने लगा। बच्चा चोर समझकर लोगों ने शोर मचाया। उसका पीछा किया। वह घबराकर दोस्त के किराए के घर में छिप गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर वह डर गया। तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसके दोनों पैर और सिर में चोट आई है। पुलिस उसको जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए। पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के डडियापुरा स्थित मां दुर्गा कॉलोनी का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए बच्चे को खेलते समय गोद में उठा लिया डडियापुरा की मां दुर्गा कॉलोनी निवासी वर्षा साहू ने बताया- हमारे पड़ोस में विनोद कुशवाहा का मकान है। जिसमें कुछ युवतियां रहती हैं। जो शादी समारोह में काम करती हैं। दो दिन पहले उनके पास एक युवक आया था। मेरा 10 साल का एक बेटा है। जो बोल और सुन नहीं पाता। शुक्रवार सुबह वह घर के बाहर बैठा था। तभी युवक आया और बच्चे को खिलाने लगा। थोड़ी देर बाद वो चला गया। शाम को बेटा घर से लगभग 30 मीटर दूर खेल रहा था। युवक आया और बेटे से बातचीत करने लगा। थोड़ी देर बाद उसने बच्चे को गोद में उठा लिया और ले जाने लगा। तब मैं दौड़कर पहुंच गई। आसपास के लोग भी आ गए तो वो माफी मांगने लगा। पुलिस के आने के बाद छत से कूदा वर्षा ने आगे बताया- घटना के बाद आसपास के लोग आ गए। लोगों को देखकर युवक भागकर दोस्त के मकान में छिप गया। अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद लोगों ने कॉल करके पुलिस को बुला लिया। तब तक युवक तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। वहां से उसने मकान के पीछे छलांग लगा दी। पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई।
लोगों को गलतफहमी हो गई थी कोतवाली थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मां दुर्गा कॉलोनी में किराए से रहने वाली युवतियां और युवक शादी समारोह में काम करते हैं। उनसे मिलने के लिए एक युवक आया था। शाम को वह दुकान से सिगरेट लेने गया था। वहां एक बच्चे को गोद में उठाकर खिलाने लगा। अनजान युवक की गोद में बच्चा देखकर लोगों को गलतफहमी हो गई। वो बच्चा चोर समझ बैठे। इससे युवक घबरा गया और कमरे में चला गया। तब तक लोगों ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घबरा गया और छत से कूद गया। उसे पैर और सिर में चोट आई थी। इलाज के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए।
ये भी पढ़ें- मंत्री स्वतंत्र देव का BJP विधायक ने रास्ता रोका:काफिले के आगे 50 गाड़ियां लगाईं, धक्का-मुक्की-बवाल; अखिलेश बोले- ये हारने वाले हैं यूपी के महोबा जिले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। पढ़िए पूरी खबर…