यूपी में शनिवार तड़के मां के बगल में सो रही एक साल की बच्ची को खाने वाले भेड़िया को वन विभाग ने मार गिराया। शिकार करने के 13 घंटे में उसे ट्रैक कर गोली मारी गई। शूटर ने राइफल से एक गोली मारी और भेड़िया ढेर हो गया। शनिवार सुबह साढ़े 3 बजे यही भेड़िया बच्ची को जबड़े में दबा ले गया था। बच्ची की चीख सुनकर मां जाग गई। मां चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ी, लेकिन भेड़िया गन्ने के खेत में घुस गया। कुछ ही देर में पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। बच्ची की तलाश करते रहे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गन्ने के खेत के किनारे मानव शरीर के अवशेष मिले हैं। जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई। प्रभागीय वन अधिकारी राम सिंह ने बताया कि कुछ हड्डियां मिली हैं। ये किसकी है, जांच की जा रही। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोडहिया नंबर-4 के मजरा जरूवा की है। बहराइच में भेड़िए पिछले 2 महीनों में 8 बच्चों समेत 10 लोगों को मार चुके हैं। सीएम योगी के आदेश के बाद वन विभाग ने भेड़िए को मारने के लिए शूटर्स बुलाए थे। इसके बाद से 4 भेड़ियों को मारा जा चुका है। आज पांचवां भेड़िया मारा गया। पहले 3 तस्वीरें… आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- ब्लाक प्रमुख भी भेड़िए को बंदूक लेकर ढूंढ रहे थे
बच्ची को उठा ले जाने की सूचना पर कैसरगंज के ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विशेन भी अपने साथियों के साथ बंदूक लेकर भेड़िए को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के शूटर ने भेड़िए को ढेर कर दिया। अंकित नाम के शूटर ने भेड़िए को एक ही गोली में मार गिराया। 8 किमी दूर नदी किनारे मारा गया
प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया- बच्ची के साथ हुई घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम शूटरों के साथ भेड़िए की तलाश कर रही थी। ड्रोन से उसकी लोकेशन घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर नदी के किनारे दिखाई पड़ी। इसके बाद उसे शूट कर दिया गया। अब जानिए पूरा मामला… बच्ची आरवी के पिता रामकुमार ने बताया कि उनकी 3 बेटियां हैं। ये सबसे छोटी थी, उससे बड़ी 4 साल की किरण और दो साल की जाह्नवी है। रामकुमार खेती करते हैं। बच्ची के जाने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह चीखते हुए बस एक ही बात कहती है, मेरी बच्ची वापस ला दो। मां राम कुमारी ने बताया- रात में अचानक भेड़िए ने बच्ची पर हमला कर दिया। इसके बाद हम शोर मचाते हुए उसके करीब 500 मीटर तक पीछे दौड़े, लेकिन तब तक भेड़िया बंधे की ओर भाग गया। मेरी आंखों के सामने मेरी बच्ची चली गई। मैं कुछ नहीं कर पाई। 14 दिन पहले 2 बच्चों को उठा ले गया था भेड़िया 29 नवंबर को बहराइच में 2 बच्चों को घर से उठाकर भेड़िया खा गया था। 5 साल के मासूम स्टार को भेड़िया घर से उठा ले गया था। उसकी दोनों हथेलियां और पंजे खा गया था। यह घटना मल्लाहनपुरवा की थी। इसी दिन दूसरी घटना 70 किमी दूर बहराइच के ही खोरिया सफीक गांव में हुई थी। यहां रात डेढ़ बजे मां के बगल से 10 महीने की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया था। चीख सुनकर मां की आंख खुली। दो घंटे की तलाश के बाद घर से 800 मीटर दूर खेत में बच्ची का शव मिला था। —————— ये खबर भी पढ़ें… नीले ड्रम वाली मुस्कान बेटी के साथ जेल भेजी गई, मेरठ में सौरभ के भाई बोले- बच्ची को मार सकती है नीले ड्रम में पति को मारकर सीमेंट से जमा देने वाली मुस्कान में 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। आज 26 नवंबर को मुस्कान मेडिकल अस्पताल से डिस्चार्ज की गई। बच्ची के साथ मुस्कान जिला जेल लाई गई। मुस्कान, उसकी बेटी दोनों अब जेल में ही रहेंगी। जेल में पहुंचते ही सबसे पहले जेल के डॉक्टर्स ने मुस्कान, उसकी बेटी का हेल्थ चेकअप किया। उनकी सारी हेल्थ डिटेल्स देखी गई हैं। पढ़िए पूरी खबर…