बदायूं के उसहैत थाने को मिला नया प्रभारी:हजरतपुर से देवेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी, पूर्व एसओ को डीआईजी ने हटाया था

बदायूं के उसहैत थाने को नया प्रभारी मिल गया है। वह पिछले तीन दिनों से थानाध्यक्ष विहीन था। पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी कर थाना हजरतपुर में तैनात देवेंद्र सिंह को उसहैत थाने का प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व थानाध्यक्ष को उनकी कार्यशैली और ‘अजब कानूनों’ से संबंधित शिकायतों के बाद डीआईजी बरेली रेंज एके साहनी के निर्देश पर हटाया गया था। कारण थाना कुछ समय से बिना थानाध्यक्ष के संचालित हो रहा था। नए प्रभारी की तैनाती के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इस बीच, थाना बिसौली क्षेत्र की दवतोरी चौकी के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को थाना हजरतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।