बदायूं में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत:शादी समारोह में भात की रस्म में जाते समय हादसा, कई लोग घायल

बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। गुरुवार शाम को गांव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस 112 की सहायता से सभी घायलों को CHC पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल 10 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला सिद्ध बरौलिया गांव के पास का है। अब जानिए पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरैना गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग उघैती थाना क्षेत्र के टेहरा गांव में शादी समारोह में भात की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सिद्ध बरौलिया गांव के पास सहसवान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर सहसवान की ओर से और दूसरा बिसौली की ओर से आ रहा था। मामला उघैती थाना क्षेत्र का है। देखें, हादसे की 3 तस्वीरें…
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस 112 की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल 10 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों और घायलों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे के बाद दूसरे ट्रैक्टर का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।