बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां टोल कर्मियों ने भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की कार को टोल पर रोक लिया। वे बिना टोल चुकाए जाना चाहते थे लेकिन टोल कर्मी उन्हें जाने नहीं दे रहे थे। आरोप है कि उन्होंने अपना परिचय दिया। लेकिन टोल कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनीं। दोनों में हॉट टॉक हुई।वे करीब दस मिनट तक रोड पर ही खड़े रहे। मामला बिगड़ते देख थोड़ी देर बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिसकर्मियों ने टोलकर्मी को विधायक का प्रोटोकॉल बताया, जिसके बाद मैनेजर ने मांगी मांगी और उन्हें जाने दिया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला भाजपा विधायक फरीदपुर में अपने कार्यालय जा रहा था डॉ. श्याम बिहारी लाल, बरेली की फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। इसके अलावा वह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री के प्रोफेसर और एचओडी भी हैं। उन्होंने बताया- सोमवार को यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के बाद मैं दोपहर में फरीदपुर में अपने कार्यालय जा रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे पर टोल पड़ता है। मेरी गाड़ी जैसे ही बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पहुंची। टोलकर्मियों ने सिग्नल बंद कर दिया। खुद का परिचय दिया लेकिन टोलकर्मियों ने नहीं जाने दिया ड्राइवर ने सिग्नल खोलने को कहा तो टोल कर्मियों ने टोल जमा करने की बात कही। ड्राइवर ने उन्हें बताया कि गाड़ी में फरीदपुर के भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी बैठे हैं। वे जरूरी काम से जा रहे हैं। उन्हें देर हो रही है। जल्दी से सिग्नल हटाए। लेकिन टोलकर्मियों ने ड्राइवर की बात को अनसुना कर दिया। उसके बाद मैं खुद गाड़ी से उतरकर टोल कर्मियों के पास पहुंचा। 10 मिनट तक सड़क पर लाचार खड़ा रहा टोल कर्मियों को अपना परिचय दिया। बताया कि मैं फरीदपुर का भाजपा विधायक हूं। ये मेरी विधान सभा है। मैं रोज इस रास्ते से जाता हूं। लेकिन वे मेरी बात भी नहीं माने। दस मिनट तक मैं सड़क पर लाचार खड़ा रहा। मेरे पीछे कई गाड़ियां लग गई। मैंने टोल वाले को डांटा के बाद भी वो मेरी बात नहीं माने। पुलिस के पहुंचने के बाद सिग्नल खुला तब जा पाया परेशान होकर मैंने फरीदपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची। उसने टोल प्लाजा के मैनेजर को बुलाया। उसे विधायक के प्रोटोकॉल की जानकारी दी। कार्रवाई की चेतावनी दी। जिसके बाद मैनेजर ने मुझसे माफी मांगी और मेरी गाड़ी को जाने दिया। विधायक बोले- टोल कर्मी जान बूझकर परेशान करते हैं डॉ. श्याम बिहारी लाल का कहना है कि मेरी गाड़ी में विधायक वाला नया पास लगा है। मैं रोज ही उस टोल प्लाजा से फरीदपुर जाता हूं। फरीदपुर मेरी विधानसभा है। सोमवार को मैं अपने कार्यालय में SIR की मीटिंग में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में ये घटना घटी। ये टोल वाले जानबूझकर लोगों को परेशान करते हैं। ये लोग चाहते हैं कि गाड़ी में हूटर लगा हो। टोल पर पहुंचने पर हूटर बजाओ। गाड़ी में आगे पुलिसकर्मी बैठे हो। मुझे ये सब पसंद नहीं है। मैं साधारण तरीके से चलता हूं। मैनेजर बोला- फास्टैग न होने से देर लगी टोल प्लाजा मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी की गाड़ी केवल 23 सेकंड रुकी थी उनकी कार पर फास्टैग नहीं लगा था। केवल विधानसभा पास लगा हुआ था। जिस वजह से कार का नंबर सर्च करने में कुछ समय लगा। इसी बात पर विधायक जी नाराज हो गए थे। हालांकि हमने कर्मचारियों को बोल रखा है कि विधायक की गाड़ी और एंबुलेंस को न रोके। ये भी पढ़ें – राजनाथ सिंह बोले- वंदे मातरम् का उत्सव दिखावे का नहीं:अखिलेश ने कहा- हम बच्चों को पढ़ाते हैं, तो मुकदमा होता है; संसद में हुई बहस संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हुई। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- ‘वंदे मातरम्’ कोई दिखावा नहीं, कोई राजनीति का भी विषय नहीं। इनके भाषण और विचार सुनते हैं, तो लगता है कि इन्होंने ही इस गीत को बनवाया है। ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्र-विवादी लोग हैं। दरारवादी लोग हैं। पढ़िए पूरी खबर…