बरेली में प्राचीन धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। जान देने से पहले विजय ने 32 मिनट का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। विजय राठौर ने वीडियो में अपने टूटे दिल, प्रेमिका, उसके परिवार और पुलिस से मिली तकलीफों की कहानी सुनाई है। विजय बार-बार कहते नजर आए कि अब उनके पास सहने की ताकत नहीं बची। वह कई महीनों से मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। रात-रात भर सो नहीं पाते। अब वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहे हैं। विजय ने प्रेमिका का नाम लेते हुए कहा, वंशिका, तुम खुश रहो। जाकर अपनी शादी करो। मैं वंशिका के घरवालों की प्रताड़ना से टूट चुका हूं। इन लोगों ने मेरा करियर और मानसिक शांति सब खत्म कर दी है। मैं फांसी लगाकर अपनी जान दे दूंगा। मेरी मौत के 4 लोग जिम्मेदार हैं। उन्हें सजा मिले। बेटे की फंदे पर लाश देख पिता बदहवास हो गए। वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें उठाया। फिलहाल, वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि घरवालों ने अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। 2 फोटो देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मां मंदिर गई थीं, तभी घर के अंदर फांसी लगाई कैंट निवासी विजय राठौर धोपेश्वरनाथ मंदिर में सेवादार थे। मंगलवार सुबह 7 बजे विजय ने अपनी बहन को स्कूल छोड़ा। इसके बाद घर लौटे। मां कुसुमलता ने चाय दी। इसके बाद वह मंदिर की तरफ चली गईं। सुबह करीब 9.30 बजे जब वह घर लौटकर आईं तो कमरे में विजय का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। अपने बड़े बेटे अजय और पति राजकुमार को फोन पर जानकारी दी। उस वक्त दोनों बाहर थे। घरवालों ने शव को नीचे उतारा और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पुलिस को विजय के फोन में वीडियो मिला। 2 साल पहले वंशिका से प्यार हुआ, शादी के लिए प्रपोज किया वीडियो में विजय ने अपनी कहानी बयां की है। उसने बताया, मेरी और वंशिका नागर की मुलाकात 2 साल पहले धोपेश्वरनाथ मंदिर में हुई थी। इंस्टाग्राम पर बातचीत बढ़ी। मैंने उसे प्रपोज किया। शादी करने की इच्छा जाहिर की। वंशिका ने शादी के लिए हां कह दी। वंशिका की मां भी मंदिर में मुझसे मिलने आती थी। साल 2025 में वंशिका ने मुझसे शादी करने के लिए कहा। तब मैंने उससे कहा कि मेरा स्टेनो का एग्जाम है। उसकी तैयारी कर लूं। फिर शादी कर लेंगे। मगर, वंशिका ने बात नहीं मानी। उसने बात करना बंद कर दिया। कुछ समय बाद मुझे वंशिका ने मैसेज किया। कहा, उसकी शादी तय हो गई है। तब मैं उसके पैरों में गिर गया था। उसके मम्मी-पापा के सामने हाथ-पैर जोड़े, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। प्रेमिकी की सारी शर्तें मानी, फिर भी ठुकराया
विजय ने कहा, वंशिका ने मेरे सामने शर्तें रखी कि यारी-दोस्ती छोड़नी होगी, करियर पर ध्यान देना होगा। करीब 20 से 25 हजार की नौकरी करनी होगी। मैंने सभी शर्तें मान ली। फिर मैंने नोएडा की ‘संकोडा’ कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। 14 सितंबर 2025 को जॉइनिंग हुई। 20 हजार से ज्यादा की सैलरी थी। मगर इसके बाद भी वंशिका ने शादी तय कर ली। मैंने उसे मनाया, मगर वह नहीं मानी। वंशिका के जीजा अनमोल सूरी ने मेरे साथ मारपीट की। जिस लड़के (तन्मय उर्फ सुमित) से वंशिका की शादी तय हुई है, उसने भी 2 मार्च 2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। वंशिका के पिता नारायण दास ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। विजय बोला- मेरी मौत के सिर्फ 4 लोग जिम्मेदार हैं
विजय ने बताया, मेरे बड़े भाई अजय राठौर और घरवालों ने बंधक बनाकर तीन दिन तक मुझे पीटा। मेरे घरवाले भी वंशिका के साथ मिल गए। मेरे साथ मारपीट की। मेरी थाने में झूठी शिकायत की। मेरी मौत के चार लोग जिम्मेदार हैं। इनमें अजय राठौर (सगा भाई/एडवोकेट), अनमोल सूरी (वंशिका का जीजा), नारायण दास (वंशिका के पिता) और खुद वंशिका नागर हैं। इन सभी को सजा मिले। मैं बस इतना चाहता हूं कि यह वीडियो बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचे। किसी और लड़के के साथ ऐसा न हो कि उसे सुसाइड करना पड़े। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- ‘जिंदा जलाने आए थे, नहीं मिला तो दुकान फूंक दी’:लखनऊ में रोया जूस दुकानदार, बोला- पुलिसवालों ने कहा था घर भाग जाओ ‘मुझे कुछ लोग जिंदा जलाने आए थे। गनीमत रही कि मैं उस समय वहां पर था नहीं। ज्यादातर सामान भी बगल की दुकान पर रख दिया था। लोगों ने मेरी दुकान फूंक दी। जिस बच्चे ने गन्ने के रस की मशीन पर रखी बर्फ चाटी, वह मानसिक रूप से कमजोर है। उसका वीडियो जब हर जगह चलने लगा तो पुलिस यहां आई थी। मुझसे पुलिसवालों ने कहा था कि गांव भाग जाओ, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी।’ यह कहना है लखनऊ के उस जूस दुकानदार का जिसकी दुकान धमाके के साथ जल गई थी। दुकानदार महफूज अहमद हैं जो मूलरूप से बहराइच के हैं। पढ़ें पूरी खबर…