बर्थडे पर गोवर्धन जा रहे राजस्थान CM…आगरा में इमरजेंसी लैडिंग:कोहरे की वजह से मथुरा में नहीं हो सकी लैडिंग, एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटा बैठे रहे

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा अपने जन्मदिन पर मथुरा के गोवर्धन जा रहे थे। कोहरे के चलते हेलिकॉप्टर की आगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। उन्हें मथुरा में लैंड होना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वहां उनका हेलिकॉप्टर उतर नहीं सका। ऐसे में सुरक्षित लैडिंग के लिए उनके हेलिकॉप्टर को आगरा एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। वे लगभग डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट के लाउंज में रुके रहे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। मौसम थोड़ा साफ होने पर वे मथुरा के लिए 1:20 पर रवाना हुए। मथुरा जाना था राजस्थान CM को
मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ जयपुर से गोवर्धन दर्शन करने के लिए हेलीकॉप्टर से उड़े थे, लेकिन पायलट को जानकारी दी गई कि गोवर्धन की तरफ मौसम खराब है, इसलिए खेरिया एयरपोर्ट पर चौपर की लैंडिंग कर लें। सी एम के चौपर की आपात लैंडिंग की खबर तत्काल सीएम कार्यालय और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जिला प्रशासन को दे दी गई। चौपर की दोपहर लगभग 11.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, डीसीपी सिटी अली अब्बास वहां पहुंच गए थे। एयरपोर्ट निदेशक विवेक कुमार शर्मा वहां पहले से ही मौजूद थे। डेढ़ घंटे बैठे रहे
एडीएम प्रोटोकॉल ने बताया कि मुख्यमंत्री को रिसीव कर वीआईपी लाउंज लाया गया। वहां वे डेढ़ घंटे बैठे रहे। उन्होंने कई बार मौसम के बारे में भी जानकारी ली। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लगभग 1:20 बजे क्लीयरेंस दे दी गई। उसके बाद दोपहर 1:36 बजे मुख्यमंत्री चौपर सेगोवर्धन के लिए उड़ान भर गए। गोवर्धन भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ा है और ब्रज क्षेत्र का एक पवित्र स्थल माना जाता है। भक्त परिक्रमा करते समय इस स्थल पर रुकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ यहां के दर्शन करने आते रहते हैं। आज सीएम का था जन्म दिन
राजस्थान के सीएम ने एक्स पर लिखा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर वह गोवर्धन मंदिर पहुंचे और वहां के दर्शन किए। सोमवार को ही सीएम का जन्मदिन भी था। मथुरा में उनके साथ पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री संतोष कटारा ने बताया- 15 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जन्मदिन था। ऐसे में वे मथुरा के गोवर्धन में मंदिर के दर्शन पहुंचे थे। कोहरे के कारण उनका हेलिकॉप्टर मथुरा में तय समय पर नहीं उतर सका था। ऐसे में इमरजेंसी स्थिति में उनके हेलिकॉप्टर को आगरा एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा था। यहां से दोपहर लगभग 1.15 मथुरा के लिए रवाना हुए। ————————— ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में अनुपम खेर फ्लाइट कैंसिल होने पर भड़के:बोले- भड़ास निकालना चाहता हूं, मगर अब कचौड़ी-चाट खाऊंगा बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को फ्लाइट कैंसिल होने पर नाराज हो गए। वे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे। यहां से उन्हें खजुराहो के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द कर दी गई। ऐसे में उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…