बलिया के सीयर क्षेत्र के चरौवां गांव में शनिवार शाम एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामसोचन पटेल पुत्र स्व. किशोर पटेल के रूप में हुई है। यह घटना शाम करीब 6:30 बजे उस समय हुई जब वे अपने घर पर किसी बिजली उपकरण को ठीक कर रहे थे। करेंट की चपेट में आने से रामसोचन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद रामसोचन पटेल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रामसोचन अपने घर पर पानी का पंप चालू कर रहे थे और बारिश के कारण हुई नमी के चलते वे करेंट की चपेट में आ गए।