बस ने अर्टिगा को मारी टक्कर, 2 भाइयों-दोस्त की मौत:शाहजहांपुर में कार काटकर निकाले गए शव; होंडा सिटी खरीदने जा रहे थे

शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बस ने आर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक, उसके फुफेरे भाई और एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क के किनारे गड्‌ढे पर लटक गई। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सवारों के शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दो शवों और घायलों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक शव बुरी तरह फंसा होने के कारण नहीं निकल सका। इसके बाद गैस कटर से कार का दरवाजा काटकर शव को बाहर निकाला गया। बुधवार को यह हादसा जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। हादसे की वजह धुंध और गलत तरीके से ओवरटेक बताई जा रही। पुलिस के अनुसार कार आगरा नंबर की है, जबकि उसमें सवार लोग लखीमपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अरुण, ऋषभ और संजय के रूप में हुई है। अरुण की 20 अप्रैल को शादी तय थी। दोनों घायलों को फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। देखें हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थानाक्षेत्र के मूड़ा भाई गांव के रहने वाले अरुण के भाई अनिल को एक सेकेंड हैंड कार खरीदनी थी। बताया जा रहा कि इटावा में एक होंडा सिटी कार की जानकारी उनको हुई। बुधवार को अरुण अपनी अर्टिगा कार से भाई अनिल, ममेरे भाई संजय, भांजे गौरव और संजय के दोस्त ऋषभ के साथ इटावा जा रहे थे। परिजन के मुताबिक, बुधवार सुबह चार बजे सभी अर्टिगा से इटावा के लिए निकले। शाहजहांपुर में जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी गांव के पास जैसे ही वे लोग पहुंचे। फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने आगे चल रही कार को ओवरटेक किया। चूंकि, धुंध अधिक थी इसलिए तेज स्पीड बस ने ओवरटेक के चक्कर में सामने से आ रही अर्टिंगा को नहीं देखा। देखते ही देखते बस सीधे अर्टिंगा से जा भिड़ी। ठोकर की वजह से अर्टिगा के परखच्चे उड़ गए। अनियंत्रित बस सड़क किनारे गड्‌ढे पर जाकर लटक गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े पहुंचे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। किसी तरह उसमें फंसे 4 लोगों को बाहर निकाला गया। दो की मौत हो चुकी थी जबकि दो गंभीर थे। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फंसे एक और शव को कटर से कार को काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया जबकि घायलों को फर्रुखाबाद भेजा गया। पुलिस के अनुसार, संजय, उसके फुफेरे भाई संजय और दोस्त ऋषभ की मौत हो गई है जबकि गौरव और अनिल गंभीर रूप से घायल हैं। 20 अप्रैल को थी अरुण की शादी मूड़ा भाई गांव के रहने वाले अरुण (25) खेती किसानी करते हैं। वह सात भाई-बहनों में छठे नंबर पर थे। परिजन के अनुसार, 20 अप्रैल को अरुण की शादी थी। जबकि मूड़ा खालसा गांव के रहने वाले संजय के परिवार में पत्नी पिंकी, 5 साल का बेटा अवजीत के अलावा भाई शैलेंद्र और बहन कल्पना है। मृतक ऋषभ, चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। —————————- ये खबर भी पढ़िए… नेवी का लांस नायक पाकिस्तान का जासूस निकला:UP ATS ने आगरा से दबोचा UP ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। आरोपी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter-Services Intelligence) के लिए जासूसी कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर