‘बहन समझाती थी- इश्क में पागल मत हो, करियर बना’:मुरादाबाद में जिसके लिए बहन को 84 चाकू मारे, वो सिर्फ ऑनलाइन मोहब्बत थी

मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को चाकू से 84 वार करके मौत के घाट उतारने वाला इंजीनियर भाई हार्दिक जेल में पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में वो बहकी-बहकी बातें करता रहा है। बोला- मेरी मुस्लिम प्रेमिका को उसके घर वाले टॉर्चर करते थे। मेरी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। हैरानी की बात ये है कि जिस प्रेमिका के लिए हार्दिक (25) ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की बेरहमी से हत्या की और मां पर जानलेवा हमला किया, उससे वो कभी मिला तक नहीं था। ये सिर्फ उसका ऑनलाइन इश्क था। इंस्टाग्राम पर ही उसकी प्रेमिका से बातचीत होती थी। CO सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया- पूछताछ में हार्दिक ने बताया कि वो पिछले करीब डेढ़ साल से पुणे की रहने वाली मुस्लिम युवती के साथ रिलेशनशिप में था। सिर्फ इंस्टाग्राम के जरिए दोनों टच में थे। दोनों घंटों बातें करते थे। इंस्टाग्राम पर ही दोनों ने साथ-जीने मरने की कसमें खाईं थीं। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि हार्दिक अपनी इस ऑनलाइन प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लेकिन, बहन और मां सलाह देती थीं कि इश्क में पागल मत हो, ये उम्र करियर बनाने की है। इस बीच, प्रेमिका को भी उसके घर वाले परेशान करने लगे। वो अक्सर उससे मारपीट करने लगे। प्रेमिका कौन है? पुलिस इस बारे में पता लगा रही है। ‘मां अकेली परेशान होती इसलिए सोचा मार दूं’ SP सिटी रणविजय सिंह ने बताया- हार्दिक की गिरफ्तारी के बाद उससे कई राउंड में पूछताछ कर हत्या का कारण समझने की कोशिश की गई। लेकिन, उसकी हरकतें साइको जैसी नजर आईं। पूछा कि तुमने बहन को क्यों मारा तो बोला- वो मेरी पर्सनल लाइफ को कंट्रोल करना चाहती थी। मुझे बार-बार लड़की का चक्कर छोड़कर करियर पर फोकस करने की सलाह देती थी। मैंने उसे कई बार समझाया कि वो मुझे मेरे हाल पर छोड़ दे, लेकिन वो मानती ही नहीं थी। बहन बार-बार कहती थी कि तू एक लड़की के चक्कर में क्या से क्या हो गया है। जॉब तक छोड़ दी है और सिर्फ हर टाइम उसी के चक्कर में पड़ा रहता है। बहन की सलाहों और तानों से आजिज आकर उसे मार डाला। जब उससे पूछा गया कि तुमने अपनी मां को क्यों मारना चाहा? तो हार्दिक का कहना था कि मैंने सोचा था कि बहन को मारकर मैं तो जेल चला जाऊंगा। मां अकेली रह जाएगी। ऐसे में वो परेशान होगी। इसलिए मैंने सोचा कि मां को भी मार देता हूं। सब्जी काटने के चाकू से किया कत्ल हार्दिक ने सब्जी काटने वाले चाकू से बहन का कत्ल किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने चाकू बरामद किया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस बीच बहन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। हिमशिखा के शरीर पर कुल 84 जख्म मिले। हार्ट, लीवर, किडनी और पसलियां सब छलनी हो चुके थे। गर्दन पर भी चाकू के 4 वार मिले हैं। यहां तक कि उसके हाथ-पैर, कंधे और चेहरे तक पर चाकू के घाव थे। हार्दिक ने अपनी सगी और जुड़वा बहन हिमशिखा को इस कदर बेरहमी और नृशसंता से कत्ल किया था कि पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम भी हैरान थी। पोस्टमॉर्टम के बाद हिमशिखा की डेडबॉडी का अंतिम संस्कार उसके मामा दीपू ने किया। पुलिस ने बदायूं सूचना भिजवाकर रिश्तेदारों को बुलवाया था। मां के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से वो अपनी बेटी को आखिरी बार देख भी नहीं पाई। अस्पताल में सिसक रही मां, बेटी का कत्ल, बेटा जेल पहुंचा बेटे के हाथों जख्मी होने के बाद मां नीलिमा अस्पताल में भर्ती हैं। हार्दिक ने मां पर भी चाकू से 6 वार किए थे, लेकिन नीलिमा की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गईं। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। एक ही झटके में नीलिमा की पूरी दुनिया उजड़ चुकी है। बेटी की मौत हो चुकी है। बेटा जेल में है। सोच-सोचकर नीलिमा अस्पताल के बिस्तर पर रह-रहकर सिसकने लगती हैं। बहन का कत्ल कर मां से बोला- आपको सरप्राइज देना है घर चलो पुलिस के मुताबिक, नीलिमा मुरादाबाद में ही दिल्ली रोड पर बीमा कंपनी के दफ्तर में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम करती हैं। शुक्रवार को घर में बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक मां को बुलाने दफ्तर पहुंचा। बोला- मम्मी घर चलो, आपको एक सरप्राइज देना है। वो कार से मां को लेकर घर पहुंचा। मां ने जैसे ही घर का गेट खोलकर देखा तो पूरे घर में खून फैला हुआ था। कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ बेटी हिमशिखा की डेडबॉडी थी। इस पर उनकी चीख निकल गई। इससे पहले कि नीलिमा संभल पातीं, हार्दिक ने उन पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गुड़गांव में रहते थे दोनों भाई-बहन, भाई ने छोड़ दी थी नौकरी
हिमशिखा और हार्दिक, दोनों ही जुड़वा भाई-बहन थे। दोनों इंजीनियरिंग करने के बाद गुड़गांव की आईटी कंपनी में काम करते थे। हिमशिखा जॉब के साथ-साथ एमबीए भी कर रही थी। जबकि हार्दिक भी डेढ़ साल पहले तक एक कंपनी में काम करता था। इंस्टाग्राम पर गुड़गांव की लड़की से इश्क होने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और यू-ट्यूब पर कंटेंट अपलोड करने लगा था। बदायूं से आकर मुरादाबाद में बसी थीं नीलिमा
पुलिस के मुताबिक, नीलिमा मूल रूप से बदायूं के जोगीपुरा की रहने वाली हैं। करीब 30 साल पहले वह और उनके पति मुरादाबाद में आकर बस गए थे। करीब 10 साल पहले पति से उनका अलगाव हो गया था। जिसके बाद वह बुद्धि विहार में किराए के घर में रहने लगी थीं। बच्चों को पढ़ा लिखाकर उन्होंने नौकरी के लायक बनाया। ———————– ये खबर भी पढ़िए- मेरठ में पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान: पानी के प्लांट में ऑपरेटर था, बेटा बोला- पापा-मम्मी में झगड़ा होता था मेरठ में शनिवार शाम पति-पत्नी के शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में मिले। पति का फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का लाश बेड पर पड़ी थी। पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी जबान बाहर निकली हुई थी। साथी कर्मचारी जब प्लांट पर पहुंचा, तब घटना का पता चला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटे ने कहा- पापा-मम्मी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम फेस-वन की है। पढ़ें पूरी खबर…