झांसी में सास-बहू के विवाद में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार दोपहर महिला अपनी पोती को खिला रही थी। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने बच्ची से कहा कि उसे अपने जन्मदिन पर दादी से पैसे मिलेंगे। यह बात छत पर खड़ी बहू ने सुन ली। बहू ने कहा कि अगर बेटी ने दादी से पैसे लिए तो वह उसका हाथ तोड़ देगी। इसी बात को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद सास घर से बाहर चली गई और जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला…. दोनों बेटों की हो चुकी है शादी
मृतका का नाम गीता (45) पत्नी राकेश अहिरवार था। वह गुरसराय के गांधी नगर मोहल्ले की रहने वाली थी। गीता के पति राकेश अहिरवार ने बताया- दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। सभी लोग एक ही घर में रहते हैं। बड़ी बहू रक्षा और पत्नी गीता की पटती नहीं थी। इसी को लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती रहती थी। बुधवार को पत्नी गीता रक्षा की बेटी को खिला रही थी। इस दौरान पड़ोसन बोली कि बच्ची का कुछ दिन बाद जन्मदिन है तो दादी से पैसे मिलेंगे। तभी बहू रक्षा छत पर खड़ी थी। वह कहने लगी कि अगर मेरी बच्ची ने सास से पैसे लिए तो इसके हाथ तोड़ देंगे। यह बात पत्नी को बहुत बुरी लगी। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। घर के बाहर जाकर खाया जहर
पति राकेश ने आगे बताया- बहू की बात को पत्नी गीता को बहुत बुरा लगा। वह घर से बाहर चली गई और सल्फास की गोली खा लिया। थोड़ी देर बाद वह घर लौटी तो तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसको गुरसराय सीएचसी ले गए। वहां पर पता चला कि पत्नी ने जहर खाया है। इसके बाद डॉक्टरों ने गीता को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर को गीता की मौत हो गई। पति खेती किसानी करता है
गीता की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। गीता के दो बेटे (बॉबी, रितिक), दो बेटी (काजल और वर्षा) है। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। पति राकेश अहिरवार खेती किसानी और मजदूरी करते हैं। गीता की मौत के बाद पति ने कहा- बहू की बात पत्नी गीता बर्दाश्त नहीं कर पाई। —————- ये भी पढ़ें- दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश अरबाज मारा गया:सीने में गोली लगी, आगरा में पुलिस तमंचा बरामद कराने ले गई थी
आगरा में राज चौहान मर्डर केस में गिरफ्तार अरबाज खान उर्फ मंसूरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस अरबाज को मर्डर में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के लिए रात 2 बजे ले गई थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया- अरबाज को जीप से उतारकर 6 पुलिसकर्मी ले जा रहे थे, तभी अचानक उनसे दरोगा को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली। अचानक हुए इस हमले से पुलिस टीम घबरा गई। पढ़िए पूरी खबर…