बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत:प्रतापगढ़ में अस्पताल में मृत घोषित, परिजनों में शोक का माहौल

महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना मोड़ के पास बुधवार शाम करीब छह बजे एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ विनोद गौतम (निवासी हुलासगढ़) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद गौतम अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए महेशगंज बाजार जा रहे थे। भैसाना मोड़ के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विनोद को कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक विनोद गौतम के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।