नगीना में एक चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का प्रयास किया। चोर बाइक का हैंडल लॉक तोड़ने के बाद उसे गली से बाहर ले गया, लेकिन स्टार्ट न होने पर वहीं छोड़कर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह मामला नगीना थाना क्षेत्र का है। बीती रात आधी के समय एक चोर गली में दाखिल हुआ। उसने बड़े आराम से खड़ी बाइक का हैंडल लॉक पैरों से तोड़ा। लॉक तोड़ने के बाद चोर बाइक को गली से बाहर ले गया और उसे स्टार्ट करने का प्रयास करने लगा। हालांकि, बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद चोर बाइक को गली के बाहर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर किस तरह बाइक का हैंडल लॉक तोड़ता है और उसे लेकर जाता है। बाइक स्टार्ट न होने पर उसे छोड़कर भागते हुए भी चोर कैमरे में कैद हुआ है।