बागपत में प्लास्टिक के ढेर में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे की घटना; जांच शुरू

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे एक खाली प्लॉट में जमा प्लास्टिक के ढेर में अचानक आग लग गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और धुएं का गुबार दूर तक आसमान में दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह प्लास्टिक का ढेर एक फैक्ट्री संचालक द्वारा इकट्ठा किया गया था, जिसमें गाड़ियों के प्लास्टिक पार्ट्स और अन्य सामान शामिल था। आग लगने से आसपास के लोग डर गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाए जाने के बाद ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने कूड़े का ढेर इकट्ठा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।