बाज और अजगर की लड़ाई का VIDEO:लखीमपुर में सांप ने कुंडली मारकर पैर जकड़ा, बाज ने चोंच से नोचकर मार डाला

लखीमपुर के दुधवा टाइगर रिजर्व से दिलचस्प वीडियो सामने आया है। यहां जंगल में बीच रास्ते बाज ने अजगर पर हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच लड़ाई होती रही। अजगर, बाज के पैर को लपेटे था। वहीं बाज अपनी चोंच से अजगर को मारता, फिर इधर-उधर देखता। दोनों में 2 मिनट तक लड़ाई चलती रही। बाज अपनी नुकीली चोंच से अजगर को नोच रहा था। आखिर में अजगर पस्त हो गया। वह बाज की नुकीली चोंच का वार सह नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। मामला शनिवार का है, लेकिन वीडियो आज सामने आया। 2 तस्वीरों में देखिए बाज और अजगर की लड़ाई टूरिस्ट से सफर कर रहे थे
दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के जंगल में शनिवार शाम जिप्सी पर सवार होकर टूरिस्ट सैर कर रहे थे। सैर करते हुए वे दक्षिण सोनारीपुर रेंज के पर्यटन मार्ग पर पहुंचे। यहां उन्हें एक रामांचित करने वाला नजारा दिखा। यहां बीच रोड एक अजगर रेंग रहा था। बाज उड़ता हुआ आया और अजगर को पंजे में दबोच लिया
इसी दौरान पेड़ पर बैठा बाज उड़ता हुआ आया और अजगर को अपने पंजे में दबोच लिया। उसे जकड़कर उड़ने की कोशिश की। लेकिन, अजगर का वजन ज्यादा होने की वजह से उड़ नहीं सका। इसके बाद अजगर को अपनी चोच से नोचने लगा। अजगर ने भी कुंडली मारकर बाज के पैर को लपेट लिया। यह देखकर बाज ने अजगर पर अपनी चोच से लगातार हमला करना शुरू कर दिया। 2 मिनट तक सांप और अजगर में संघर्ष चलता रहा
बाज लगातार चोच से अगजर के सिर पर वार करता रहा, उसे नोचता रहा। करीब सवा 2 मिनट तक सांप और अजगर में संघर्ष चलता रहा। अंत में जीत बाज की हुई। उसने अजगर को नोच-नोच कर मार डाला, फिर वहां से चला गया। सैलानियों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। ———————— ये खबर भी पढ़ें… ‘बहन समझाती थी- इश्क में पागल मत हो, करियर बना’, मुरादाबाद में जिसके लिए बहन को 84 चाकू मारे
मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को चाकू से 84 वार करके मौत के घाट उतारने वाला इंजीनियर भाई हार्दिक जेल में पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में वो बहकी-बहकी बातें करता रहा है। बोला- मेरी मुस्लिम प्रेमिका को उसके घर वाले टॉर्चर करते थे। मेरी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…