बाराबंकी में भीषण हादसा, 6 की मौत:2 गंभीर; अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हु़ई

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर है। हादसा देवा में कुतलूपुर गांव के पास हुआ, जहां बिना नंबर की अर्टिगा कार और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि अर्टिगा गाड़ी पूरी खत्म हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देवा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से आ रही अर्टिगा को देख ड्राइवर गाड़ी संभाल नहीं पाया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…