बिहार में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में मंथन:अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े रहे मौजूद; ललन सिंह और संजय झा के साथ चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार शाम बिहार में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में चली। इसमें अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े मौजूद रहे। ललन सिंह और संजय झा के साथ सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में शनिवार की सुबह से ही नेताओं का आना-जाना जारी रहा। सबसे पहले विजय कुमार चौधरी CM हाउस पहुंचे। दानापुर से जीत हासिल करने वाले रामकृपाल यादव नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इस दौरान डिप्टी CM बनने के सवाल पर कहा- पार्टी नेतृत्व तय करेगी, मुझे कुछ मालूम नहीं है। वहीं, लोजपा(आर) चिराग पासवान और JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी CM हाउस पहुंचे। संजय झा अपने हाथों में जीते हुए कैंडिडेट की लिस्ट ले कर पहुंचे थे। इसी दौरान फुलवारी से नवनिर्वाचित विधायक श्याम रजक भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। JDU ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है। कल विधायक दल की बैठक हो सकती है। CM फेस पर 2 बयान JDU- श्याम रजक ने स्पष्ट कहा कि बिहार में नेतृत्व का एक ही भरोसेमंद चेहरा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। बिहार में दूसरा कोई चेहरा नहीं है, नीतीश कुमार ही विकल्प हैं। शपथ ग्रहण कब होगा इस पर श्याम रजक ने कहा कि यह मुख्यमंत्री जी तय करेंगे। नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री चेहरा है उनके अलावा कुछ सोचा भी नहीं जा सकता है। BJP- विनोद तावड़े ने कहा था सभी पार्टी एक साथ बैठकर तय करेंगे की CM कौन होगा। अब तक ये नेता CM हाउस पहुंचे चिराग पासवान, विजय चौधरी, सुनील कुमार, मनीष वर्मा, अरुण मांझी, इंजीनियर शैलेन्द्र, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार मंटू, ललन सिंह, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा श्याम रजक, नितिन नवीन। CM हाउस में नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें…
रिजल्ट के बाद चल रही सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…