बुजुर्ग ने सीएम के नाम सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या:लिखा- मुख्यमंत्री जी मेरा बिजली का बिल माफ कर दिया जाए

शाहजहांपुर में सीएम के नाम सुसाइड नोट लिखकर बुजुर्ग ने फांसी लगा लिया। बुधवार की दोपहर में बुजुर्ग ने घर के सामने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
सुसाइड नोट लिखा, मुख्यमंत्री जी, मेरा बिजली का बिल माफ कर दिया जाए। मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान न किया जाए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस ने बुजुर्ग के जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। मृतक की पहचान कामेन्द्र विक्रम सिंह के रूप में हुई। मामला के पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गांव का है।
पढ़िए पूरा मामला… परिजनों के अनुसार, कामेन्द्र विक्रम सिंह पिछले दो-तीन महीनों से मानसिक रूप से परेशान थे। लेकिन उन्होंने कभी अपनी परेशानी का कारण साझा नहीं किया। बुधवार सुबह कामेन्द्र विक्रम सिंह का व्यवहार सामान्य था। दोपहर में कामेन्द्र घर से बाहर निकले थे। पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए। कामेन्द्र विक्रम सिंह पर करीब 32 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया था। उन्होंने ओटीएस योजना के तहत बिल जमा करने की जानकारी ली थी। लेकिन किसी कारणवश योजना का लाभ नहीं मिल सका। अधिकारियों ने उन्हें 17 हजार रुपए किश्तों में जमा करने की बात कही थी। बुजुर्ग के जेब से सीएम के नाम सुसाइड नोट पुलिस को मृतक की जेब से मुख्यमंत्री के नाम एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा था, मुख्यमंत्री जी, मेरा बिजली का बिल माफ कर दिया जाए। मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान न किया जाए। नोट में करीब 50 हजार रुपए का जिक्र है। निजी कर्ज होने की बात भी कही गई है। हालांकि आत्महत्या का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। सुसाइड नोट मिलने की सूचना पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शुरू में पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया था। लेकिन पुलिस ने नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया।
कामेन्द्र विक्रम सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, सभी विवाहित हैं। एक बेटा सौरभ सिंह उर्फ आदित्य विक्रम सिंह पेस्टीसाइड कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दूसरा बेटा अच्यूत विक्रम सिंह एक निजी स्कूल में शिक्षक है। पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है।
पुवाया सीओ प्रवीण मलिक ने बताया- मुख्यमंत्री को संबोधित एक सुसाइड मिला है। जिसमे लिखा है कि मेरे नाम पर प्राइवेट लोन है। जिसे चुकाने में असमर्थ हूं। मेरा बिजली का बिल है, जिसे माफ कर दिया जाए। मेरे परिवार और बच्चों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया- एक बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। ————————- ये भी पढ़ें… ‘पापा अजित पवार के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी’:केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; यूपी के जौनपुर की रहने वाली थीं “पापा, आज अजित पवार के साथ फ्लाइट है… आपसे बात कराऊंगी।” यूपी की पिंकी माली ने मंगलवार को अपने पिता शिव कुमार से यह कहा था। पिता को नहीं पता था कि बेटी की यह बात उनसे आखिरी बातचीत होगी। अगले ही दिन बुधवार को महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हुए प्लेन क्रैश में पिंकी की भी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…