बुर्कानशी महिला की बीच सड़क पिटाई,,,वीडियो वायरल:कुछ राहगीर भी है जो पिटती हुई महिला को छुड़ाने की कोशिश कर रहे है

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक बुर्कानशी महिला की पिटाई का वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ है,वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सिर पर हैलमेट लगाए एक व्यक्ति एक बुर्का पहनी हुई महिला के साथ बीच सड़क बेरहमी के साथ लात-घूसे बरसा रहा है,,वही पास ही एक बच्ची भी वीडियो में नजर आ रही है जो डरी हुई है और बचने के लिए इधर उधर भाग रही है l पूरा मामला मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, एक व्यक्ति टीवीएस बाइक से अपनी मासूम बच्ची और पीछे बैठी एक महिला को लेकर डिप्टीगंज की ओर जा रहा था। अचानक उसने बीच सड़क बाइक रोकी गाड़ी से उतरा और सरेआम महिला को पीटना शुरू कर दिया l इस वायरल वीडियो के एक हिस्से में कुछ राहगीर भी है जो पिटती हुई महिला को छुड़ाने की कोशिश कर रहे है,सूत्रों की माने तो मार खाने वाली महिला का पति ही गुस्से में उसे बीच सड़क पिटाई कर रहा था,,इस घटना को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद करके अब वायरल कर दिया है l दरअसल पिछले कई दिनों से एक महिला डॉक्टर का मुंह से पर्दा खीचने के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे ट्रोल हुए है और विपक्षी पार्टियों के निशाने पर भी है l लेकिन मुरादाबाद की ये वायरल वीडियो उन लोगो के लिए एक सबक जरूर है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर के मुँह से हटाये गए नकाब पर उन्हें चौतरफा घेरने में लगे है l