आजमगढ़ में बॉयफ्रेंड के जेल जाने से दुखी लड़की ने जान दे दी। उसका शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। खेत से गुजर रहे लोगों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा, तो लड़की की पहचान हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लड़की की मां लाश देखते ही बेहोश हो गई। होश आया तो रोते हुए बोली- लड़के ने शादी से इनकार कर दिया था। बेटी ने उसके लिए जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला बरदह थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… बर्रा गांव के रहने वाले राजेश राजभर खेती-किसानी करते हैं। उनकी बेटी अंजनी राजभर (24) का बरदह गांव के बाहर अकबाली कुटी के पास पेड़ से लटका हुआ शव मिला। रविवार की सुबह कुछ गांव वाले जब कुटी की ओर गए, तो उन्होंने पेड़ पर लटका शव देखा। सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। लोगों का कहना है कि लड़की का एक फेरी वाले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसी से शादी की जिद में लड़की ने जान दे दी। लड़के ने शादी से इनकार कर दिया था
मृतका की मां सुनीता देवी ने बताया- अब्दुल मन्नान नाम के लड़के से मेरी बेटी बात करती थी। हम लोगों ने लड़के से शादी के लिए बोला था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद हम लोगों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। 6 जनवरी को लड़का जेल चला गया। इसी गम में मेरी बेटी ने आज जान दे दी। लड़की के पिता चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। जबकि उसके 3 और भाई हैं। जिसमें सबसे बड़ा विकास (26), मिथिलेश (17) और अंकित (14) है। बड़ा भाई विकास भी मजदूरी करता है। ……………………… ये खबर भी पढ़िए- कानपुर गैंगरेप में आरोपी दरोगा, इसलिए हल्की धाराएं लगाईं, कोर्ट ने पूछा-पॉक्सो क्यों नहीं लगाया कानपुर गैंगरेप केस में पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट भी नाराज हुआ। 5 जनवरी की रात को गैंगरेप होने के बाद 8 जनवरी को पीड़िता को कोर्ट लाया गया। यहां पहले तो 3 घंटे तक पुलिस जांच अधिकारी नहीं पहुंचे। पीड़िता रूम के बाहर बैठी रही। पढ़ें पूरी खबर…