बॉयफ्रेंड से शादी के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, VIDEO:मेरठ में बोली- सोनू से शादी कराओगे, तभी नीचे उतरूंगी; अरेस्ट

मेरठ में शुक्रवार को शोले मूवी वाला एक सीन देखने को मिला। फर्क बस इतना था कि टंकी की जगह बिजली का टावर था और वीरू की जगह काजल। फिल्म में बसंती के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया था, लेकिन यहां सोनू के लिए काजल हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गई। करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई उसे नीचे उतरने के लिए मिन्नतें करता रहा। लेकिन, काजल अपनी जिद पर अड़ी रही। बोली कि उसकी शादी सोनू से कराई जाए। जब तक परिवार वाले वादा नहीं करते, नीचे नहीं आऊंगी। काजल ने कहा- जिससे मैं प्यार करती हूं, अगर उससे मेरी शादी नहीं कराई गई, तो मैं कूदकर अपनी जान दे दूंगी। थोड़ी देर में पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। भीड़ को हटाया गया। काफी समझाने के बाद काजल नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। मामला दौराला थाना क्षेत्र के मावीमीरा गांव का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए… पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारियों ने कहा- शादी की जिद करते हुए एक लड़की बिजली के टावर पर चढ़ गई थी। सूचना मिलने की बाद दौराला थाना पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। परिजनों और पुलिस टीम के समझाने के बाद लड़की नीचे उतरी। इसके बाद युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। ————————— ये खबर भी पढ़िए- सुसाइड के लिए ट्रेन के नीचे लेटा युवक, VIDEO:मुरादाबाद में लोगों ने शोर मचाकर मालगाड़ी रुकवाई, बाल-बाल बचा यूपी के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक सुसाइड के इरादे से ट्रेन की पटरियों पर लेट गया। ट्रैक पर मालगाड़ी आने वाली थी। देखते ही देखते ट्रेन युवक के ऊपर से गुजरने लगी। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर….