ब्रज में विदेशी महिलाएं झूमकर नाचीं:देवकीनंदन महाराज ने हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग बरसाए; 1000 विधवा महिलाओं ने होली खेली

ब्रज में होली की धूम है। सोमवार को वृंदावन में हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आया। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रियाकांत जू के चरणों में रंग अर्पित कर होली की शुरुआत की। इसके बाद हाइड्रोलिक पिचकारी से भक्तों और श्रद्धालुओं पर अबीर-गुलाल उड़ाया। जैसे ही महाराज ने होली के रसिया गाने शुरू किए, पूरा मंदिर जयघोष से गूंज उठा। वहीं, प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में निराश्रित और विधवा माताओं के लिए विशेष होली का आयोजन किया गया। 1000 से अधिक विधवा और निराश्रित महिलाएं होली के भजन पर अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर नाचते-झूमते दिखीं। इनके साथ विदेशी महिलाएं भी झूमती नजर आईं। विदेशी पर्यटकों ने कहा- यह अद्भुत अनुभव है और उन्हें बहुत आनंद आ रहा। ऐसी होली पहले कभी नहीं देखी। इस तरह के आनंद की अनुभूति पहली बार हुई है। सुलभ इंटरनेशनल के इस कार्यक्रम में 20 क्विंटल फूल और 25 क्विंटल गुलाल की व्यवस्था की गई थी। देखिए वृंदावन की होली की तस्वीरें… पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…