भजन बचपन का विषय, 55 का नहीं-ब्रजरज दास जी महराज:बोले- देना है तो किसी को सुख दीजिए, दुख देने से बचे; हित कीजिए

प्रयागराज के मनसैता गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को हजारों की संख्या में कथा स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। कथावाचक ब्रजरज दास जी महराज ने भक्तिमय और संगीतमय कथा का वाचन किया। सोमवार को कथा के चौथे दिन बहुत ही धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव हुआ। इस दौरान पंडाल में उपस्थित भक्त झूम उठे। ब्रजरज दास जी महराज ने कहा कि भजन बचपन का विषय का है। 55 का विषय नहीं है। बचपन में भजन नहीं किए तो 55 में भजन नहीं करते सकते हो। भजन करने वालों के लिए ये जीवन भी छोटा पड़ जाता है। भजन यहीं बुढ़ापा कटाने के लिए करना होता है। ये समय कट जाए, बड़ी बात है। जितना बचपना का समय होता है, उतना ही बुढ़ापे का समय होता है। पहले देखिए 5 तस्वीरें… बच्चों को संस्कार दीजिए इस दौरान ब्रजरज दास जी महराज ने कहा कि देना है तो किसी को सुख दीजिए, दुख देने से बचे। लोगों का हित कीजिए। बच्चों को संस्कार दीजिए। बच्चों को ज्ञान के साथ विज्ञान की भी शिक्षा दीजिए। जिससे किसी प्रकार की अपने के बच्चे में कोई कमी नहीं रहे। साथ ही पूजा पाठ धार्मिक क्षेत्र में प्रेरित करना चाहिए। पंडाल में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु इस सात दिवसीय कथा का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ था। सोमवार को कथा चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव पर पंडाल में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नृत्य करते दिखे। उन्होंने “जय श्रीकृष्ण”, “हरि बोल” और “श्रीमद्भागवत भगवान की जय” के जयकारे भी लगाए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा संरक्षिका दुर्गा देवी तथा कथा यजमान सुमन शुक्ल और रमाकांत शुक्ल भी इस भक्तिमय माहौल में शामिल हुए। आयोजन समिति के अनुसार, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। ये रहे मौजूद… इस अवसर पर मुख्य यजमान रमाकांत शुक्ल, सुमन शुक्ला, शिवाकांत शुक्ला, कृष्ण कांत शुक्ला, रमेश चंद्र शुक्ला, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, लालमनी सिंह, निखिल, सचिन, सौरभ, हर्ष पांडे, टिंकू तिवारी, संदीप, शिवम, हरिश्चंद्र शुक्ला, राजन पांडे, धीरज पांडे, राकेश मिश्रा, रजनीश, राहुल, आदर्श, रमेश चंद्र शुक्ल, अभिषेक, निखिल, श्रीश शुक्ला, संतोष पांडे, त्रिभुवन नाथ पांडे, मदन यादव, बाल गोविंद यादव, मियां दिन यादव, शांभवी शुक्ला, सिद्धि शुक्ला, ज्योति शुक्ला, अनन्या शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, मनीष मिश्रा, ओम शुक्ला, राकेश शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडे सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित रहे। —————————- ये भी पढ़ें… 3 करोड़ की लैंड-रोवर से चलने वाले सतुआ बाबा कौन?:रे-बैन का चश्मा पहनते हैं; योगी ने क्यों कहा- उनके पास जाना होगा सतुआ बाबा से जुड़ जाएं, जो नहीं जुड़ेगा…आखिरी वक्त में उनके पास ही जाएगा, वह काशी में मणिकर्णिका घाट पर बैठते हैं। – योगी आदित्यनाथ योगी ने 10 जनवरी को जिन सतुआ बाबा का जिक्र प्रयागराज के मंच से किया, वो यूपी की सियासत की सुर्खियों में हैं। कभी माघ मेला में ये युवा संत 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर कार से पहुंचकर सबको चौंका देते हैं। पढ़ें पूरी खबर…