भारतीय नव वर्ष 19 मार्च 2026 से शुरू होगा:विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ; व्यापारी समाज तैयारी में जुटा

भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार को होगा। इस अवसर पर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में व्यापारी समाज नव वर्ष के स्वागत की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने विधायक निवास दारुल शफा में आयोजित एक बैठक में दी। संदीप बंसल ने बैठक में कहा- भारतीय संस्कृति और पहचान नव वर्ष से जुड़ी है, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। उन्होंने इस पर गर्व करने की बात कही और बताया कि इस दिन राजधानी लखनऊ से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। नव वर्ष मेलों का आयोजन होगा बैठक में नव वर्ष के अवसर पर कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इनमें दुकानों से मिष्ठान वितरण, बैनर-होर्डिंग लगाना, नव वर्ष मेलों का आयोजन और जनजागरण कार्यक्रम शामिल हैं। शिक्षा जगत को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, जिसके तहत स्कूली बच्चों के बीच भारतीय नव वर्ष का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ सके। पदाधिकारियों ने भारतीय नव वर्ष को सफल बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, मुदुला भार्गव, नीरज अग्रवाल, संजय निधि अग्रवाल और राजू भार्गव सहित कई पदाधिकारियों ने भारतीय नव वर्ष के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए 25 फरवरी को लखनऊ की सभी क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्षों और महामंत्रियों की एक और बैठक बुलाई गई है।