भ्रष्टाचार की शिकायत पर हटाए गए सीएमओ अयोध्या:संयुक्त निदेशक महानिदेशालय परिवार कल्याण लखनऊ में तैनात किए गए डाक्टर सुशील बनियान

सीएमओ अयोध्या डाक्टर सुशील कुमार बनियान को लगातार मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद उनके पद से हटा दिया गया है।अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने तत्काल प्रभाव डॉ. सुशील कुमार को हटाने की संस्तुति की । इसके बाद सीएम योगी ने निर्णय लेते हुये इनको हटाने पर मुहर लगाकर उन्हें अब संयुक्त निदेशक महानिदेशालय परिवार कल्याण लखनऊ में तैनात कर दिया गया है। बताते चले कि डीएम अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे ने अपने पत्र दिनांक 01.01.2026 के माध्यम से शासन को अवगत कराया था कि आम जनमानस, जनप्रतिनिधि एवं इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के पत्रकारों के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार्यशैली के संबंध में शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय आईएमए शाखा भी इनकी कार्यशैली से क्षुब्धता जताई है। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी इनकी शिकायत की थी।इससे पहले रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव ने सीएमओ के खिलाफ कई शिकायतें की थी। अयोध्या जनपद में लगातार इनकी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के दौरान डीएम निखिल टी, फुंडे ने डॉक्टर सुशील कुमर बनियान का अन्यत्र जगह स्थानांतरण करने के हेतु अपर मुख्य सनिव स्वास्थ्य को पत्र लिखा था। इस संदर्भ में अपर मुख्य सचिव द्वारा मंडलायुक्त अयोध्या मंडल से डीएम अयोध्या के पत्र के पत्रों के संबंध में वार्ता की गई मंडलायुक्त की ओर से भी इन शिकायतों की पुष्टि की गई थी।