मंत्री निषाद की जीभ खींचने पर 5.51 लाख इनाम:करणी सेना जिलाध्यक्ष बोले- सिर धड़ से अलग कर दूंगा, बलिया वालों को दलाल कहा था

यूपी के मंत्री संजय निषाद की जुबान खींचकर लाने वाले को करणी सेना ने 5 लाख 51 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया है। बलिया के करणी सेना जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा- अगर मेरे सामने मंत्री संजय निषाद आ गए तो राख लगाकर उनकी जुबान खींच लूंगा। अगर नौजवान कोई उनकी जुबान खींचकर लाता है कि उसे 5 लाख 51 हजार का इनाम दूंगा। दरअसल, बलिया के बासडीह में मंत्री निषाद ने कार्यकर्ता सम्मेलन में 29 नवंबर को कहा था कि बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल थे। यहां दलाली सिस्टम अभी भी चल रहा है। इसलिए यह जिला बर्बाद है। पहले पढ़िए करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा… एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बलिया के करणी सेना जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने मंत्री संजय निषाद पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने मंत्री निषाद पर आरोप लगाते हुए कहा- जो व्यक्ति खुद टिकट बेचकर पैसे कमाता है और निषाद वंश को गुमराह कर दलाली करता है, वह बलिया जैसे ऐतिहासिक जनपद को ‘दलाल’ कह रहा है। निषाद वंश को बेचकर संजय निषाद अपने परिवार को पाल रहा है। यह वही ‘बागी बलिया’ है, जिसने 1942 में ही खुद को आजाद घोषित कर दिया था। बलिया अपनी बगावत के लिए जाना जाता है और मंगल पांडे, चित्तू पांडे तथा स्वर्गीय चंद्रशेखर जैसे महान व्यक्तित्व इस धरती से जुड़े हैं। जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा- एक दलाल उस जनपद को दलाल कह रहा जिसका इतिहास बहुत ही पुराना है। जो खुद टिकट बेचकर पैसे कमाता है, टिकट की दलाली करता है। निषाद वंश को बेचकर दलाली कमाता है, वह बलिया पर आरोप लगा रहा। कैसे वहां बैठे लोग उसे सुन रहे थे। जो वहां बैठे थे वे कायर थे। वह बलिया को दलाल कह रहा था और वहां बैठे गूंगे-बहरे लोग उसकी बातों पर ताली बजा रहे थे। दलाली से उसके घर का चूल्हा जलता है, उसका घर चलता है। टिकट बेचकर दलाली कर वह अपने बेटे को सांसद बना लिया, खुद मंत्री बना है। अगर मुझे मिल जाओगे तो राख लगाकर तुम्हारी जुबान खींच लूंगा। अगर नहीं खींच पाता हूं तो बलिया के नौजवानों का आह्वान करता हूं कि अगर कोई उसकी जुबान खींचकर लाएगा तो उसे बलिया के एक-एक लोगों की तरफ से 5 लाख 51 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। उसका मुकदमा फ्री में लड़ा जाएगा। यह ‘बागी बलिया’ का तेवर है और मंत्री को इसका एहसास कराया जाना चाहिए। जानिए संजय निषाद के किस बयान से बलिया में गुस्सा
दरअसल, यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद 29 नवम्बर को बलिया के बांसडीह में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा था कि बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल बहुत थे और दलाली का सिस्टम अभी भी चल रहा है। इसीलिए बलिया अभी बर्बाद है। नहीं तो बलिया ‘बागी बलिया’ था। अंग्रेजों को मारकर भगाया था। देश को आजाद कराया था। पहले भी विवादों में घिर चुके हैं संजय निषाद ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… इमरान मसूद बोले- मोदी के पास जड़ी-बूटी:चुनावों में और मजबूत होकर उभरते हैं; अखिलेश ने कहा- BLO की मौतें क्या ड्रामा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विपक्ष के ड्रामा न करने’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा- ड्रामा कौन कर रहा है, सब जानते हैं। ये जो बीएलओ की जानें जा रही हैं, ये भी ड्रामा है क्या? भाजपा पुलिस के साथ मिलकर ड्रामा करती है। मतदाताओं पर पिस्तौल लगा देती है। उसके पास संसाधन हैं, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। ये खबर भी पढ़ें…