मऊ जनपद के सरायलखंसी क्षेत्र के रस्तीपुर छावनी गांव में मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे को महेंद्र यादव की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में रखा लगभग 5 क्विंटल चावल और 2 क्विंटल गेहूं समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण बाल्टियों में पानी भरकर और डंडों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान हुए समानों की मुआवजा की मांग किया है। स्थानीय निवासी सुनील यादव ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। गनीमत यह रहा है ग्रामीणों ने झोपड़ी से पशुओं जल्दी से बाहर निकाला।