मथुरा में थाना राया क्षेत्र की चौकी बिचपुरी के पास गुरुवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन से बाइक टकराने पर हुआ हादसा गुरूवार की रात जब तीन युवक सीडी डीलक्स बाइक पर सवार होकर अपने गांव साथनी वापस जा रहे थे। तब एक अज्ञात कार चालक ने बाइक को ओवरटेक किया। इस दौरान ओवरटेक करते हुए कार ने बाइक को टक्कर मार दी और दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच घटना की सूचना मिलने पर बिचपुरी चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम गृह भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घायल परमवीर सिंह को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हादसे के शिकार हुए युवकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान साथनी निवासी परम (28) पुत्र बांबी और नगला पटपर निवासी अजीत (32) उर्फ दरोगा पुत्र बासुदेव के रूप में हुई है। घायल की पहचान गौरव (28) पुत्र तेतवीर सिंह के रूप में हुई है।