मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे भस्म आरती:बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 2KM लंबी कतार, गोमती नगर में बेल के पौधे रोपे

महाशिवरात्रि पर लखनऊ के प्रमुख शिवालयों में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। हरहर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने महादेव को जलाभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रात में ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार लग गई। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में तड़के 4 बजे पंचमुखी आरती हुई। सुबह होते-होते भक्तों की करीब 2 किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। शहर के अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है। शिव भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, दूग्धाभिषेक कर रहे हैं। बेल पत्र, भांग, गांजा, बेर, फूल आदि चढ़ा रहे हैं। जगह-जगह श्रीरामचरित मानस पाठ हो रहा है। मोहनलालगंज में भंडारा शुरू हो गया है। जगह-जगह भंडारे की तैयारी चल रही है। गोमती नगर में महिलाओं ने बेल के पौधे रोपे हैं। लखनऊ में महाशिवरात्रि की 3 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…