मनोज कुमार सिंह होंगे राज्य नीति आयोग के नए सलाहकार:आयोग में उपाध्यक्ष और सलाहकार का पद खाली है

पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह राज्य नीति आयोग (स्टेट ट्रांसफाॅर्मेशन कमीशन) के सलाहकार बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने सितंबर 2022 में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का गठन किया था। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले इस कमीशन में दोनों डिप्टी सीएम, वित्त मंत्री, कृषि, समाज कल्याण, जलशक्ति, पंचायतीराज, औद्योगिक विकास और नियोजन विभाग के मंत्री आयोग के सदस्य हैं। आयोग में उपाध्यक्ष का पद खाली है, उपाध्यक्ष पद पर आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का प्रावधान है। सूत्रों के मुताबिक मनोज कुमार सिंह को आयोग का उपाध्यक्ष या सलाहकार बनाया जा सकता है। प्रशांत कुमार का भी होगा समायोजन सूत्रों के मुताबिक पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का भी सरकार में जल्द समायोजन होगा। प्रशांत कुमार भी सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी और भरोसेमंद अधिकारी हैं।