मां का गला काटकर थाने पहुंचा दरोगा का बेटा:गाजियाबाद में पुलिस से बोला- लाश घर में पड़ी है, मम्मी को काट डाला

गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी मां की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खून से टपकती हसिया लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस से बोला- मम्मी को मार डाला है। लाश घर में पड़ी है। पुलिस वाले उसे हिरासत में लेकर उसके घर पहुंचे। जहां बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश पड़ी थी। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी ने पुलिस को बताया- वह मां की हत्या करने के बाद 2 घंटे तक लाश के पास ही बैठा रहा। युवक अपने परिवार में इकलौता बेटा है। उसके पिता आबकारी विभाग में दरोगा थे। घटना शनिवार दोपहर मोदी नगर की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… मकान-पेंशन को लेकर विवाद होता था मोदीनगर की जनता कालोनी में वेद प्रकाश का घर है। वो आबकारी विभाग में दरोगा थे। रिटायरमेंट के बाद 2002 में उनकी मौत हो गई थी। उनकी 4 बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा राहुल शर्मा अपनी मां मधु, पत्नी परिणिता और 8 साल के बेटे के साथ जनता कालोनी में रहता था। राहुल का अपनी मां से इसलिए विवाद होता था कि मां पेंशन अपनी बेटियों को देती थी। उसे डर था कि कहीं वह मकान भी बेटियों के नाम न कर दें। 8 दिन पहले भी राहुल ने मां से मारपीट की थी। तभी से लगातार दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। पत्नी को मायके भेजा, मां की हत्या की राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुक्रवार को मैंने अपनी पत्नी परिणिता तो मायके भेज दिया था। आज दोपहर साढ़े 12 बजे मां की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। गला काट दिया, जिससे मौत हो गई। उसके बाद शव के पास ही बैठ रहा। पुलिस से बोला- मारना नहीं, खुद आया हूं आरोपी राहुल इसके बाद थाने पहुंचा। पुलिस से कहा- मुझे मारना-पीटना मत। मैं अपना जुर्म कबूल करने खुद थाने आया हूं। एसीपी मोदीनगर भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बाकी परिवार वालों से भी संपर्क कर रही है। भाई हम बहनों को घर नहीं आने देता था बहन बब्बन रोते हुए बोली- भाई और बहू हम बेटियों को घर नहीं आने देते थे। मां से मिलने नहीं देते थे। वो फोन पर हमसे बात करती थी, तब भी घर में क्लेश करते थे। घर मेरी मां का है। लेकिन इस घर में ही हमें आने से मना कर दिया था। एक साल से हम बहनें घर नहीं आए। यहां बहू अपनी मां और भाई के परिवार को साथ में लेकर रहती है। हमें अपने घर से आने में सिर्फ 20 मिनट लगे। लेकिन खबर मिलने के बाद तुरंत ही बॉडी को ले गए। एक बार देख तो लेने देते। इतनी क्या जल्दी थी। घर तो मेरी मां का है। …………………………. ये खबर भी पढ़ें… यूपी की गिटार वाली दुल्हन को बिना घूंघट देखिए:म्यूजिक की प्रोफेसर, मुंह दिखाई में गाना गाया; पहला VIDEO इंटरव्यू गाजियाबाद की गिटार वाली दुल्हन इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक पर वायरल हो रही है। पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर तान्या सिंह के उस वीडियो को खूब वाहवाही मिल रही है। ये वीडियो उनकी शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म का है। पढ़िए पूरी खबर