मिर्जापुर में एक मां ने अपनी छोटी बेटी को ग्लूकोज में जहर मिलाकर पिला दिया। फिर खुद भी वही ग्लूकोज पी लिया। हालत खराब होने पर घरवाले दोनों को अस्पताल लेकर गए। वहां दोनों की मौत हो गई। घरवाले दोनों शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को महिला के घर से जहर की शीशी भी मिली है। महिला की जेठानी का कहना है कि उसके देवर अफेयर चल रहा था। जब इसे इस बारे में पता चला तो इसने ऐसा कदम उठाया। मामला रविवार की विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलई मौआर गांव का है। 5 पॉइंट्स में पूरे मामले को सिलसिलेवार तरीके से समझ लीजिए… बड़ी बेटी ने भागकर परिजनों को बताया
अतिस्या ने बताया कि मैं भाग कर खेत की ओर गई। वहां पर बड़े पापा और बड़ी मम्मी को बताया। दोनों मेरे साथ आए। घर पहुंचे तो देखा रंजना और आस्था के मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों को लेकर विजयपुर सर्रोई पीएचसी भागे। पति की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करेगी
हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल से भी वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर को रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान मां-बेटी की मौत हो गई। विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतका के पति बालेंद्र पटेल सूरत से लौट रहे हैं। उनकी तहरीर पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। जेठानी ने लगाया देवर पर अफेयर का आरोप
वहीं, रंजना देवी की जेठानी निर्मला देवी ने बताया कि रंजना के पति बालेंद्र का एक महिला से अफेयर था। इसके बारे में रंजना को पता चल गया था। इसी को लेकर शनिवार को दोपहर में रंजना और उस महिला के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसीलिए रंजना ने ऐसा कदम उठाया है। ————————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर की मीनाक्षी से 3 दिन में 100 बार बातचीत:कॉल रिकॉर्ड ने खोले राज; पिता बोला- बेटी चिंता मत कर, छुड़ा लेंगे जालौन के कुठौंद थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय (52) की मौत का राज गहराता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इंस्पेक्टर राय और महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा (28) के बीच 3 दिन में 100 से ज्यादा बार फोन पर बातचीत हुई। ज्यादातर वीडियो कॉल हैं। महिला सिपाही ने कुछ की रिकॉर्डिंग भी की है। पढ़ें पूरी खबर…