माघ मेला पहुंचे बाबा रामदेव सतुआ बाबा संग लगाई डुबकी:इसे बताया ‘महा स्नान’, पूरी शंकारचार्य के शिविर पहुंचे

माघ मेला में आज योगगुरु बाबा रामदेव पहुंचे। उन्होंने संत सतुआ बाबा के साथ संगम में पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद बाबा रामदेव श्री बड़े हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद बाबा रामदेव पूरी के शंकराचार्य के शिविर में गए। वहां उन्होंने शंकराचार्य के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया और गमछा फैलाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद वे सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे। देखें तस्वीरें… इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह केवल माघ स्नान नहीं, बल्कि महा स्नान है। उन्होंने कहा कि संगम में स्नान करने से आत्मा में दिव्य स्मरण होता है, जो जन्म-जन्मांतर का पुण्य देता है। वहीं जब उनसे शंकराचार्य को लेकर सवाल पूछा गया, तो बाबा रामदेव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।