मिर्जापुर में बारात के दिन दूल्हे की नहर में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को दोनों भाइयों की तिलक हुई थी। गुरुवार को बड़े भाई की बारात जानी थी। जिसको लेकर वह अकेले बाइक से बाजार सामान लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में गिरी बाइक को देखकर गांव के बच्चों ने शोर मचाया। काफी देर तक दूल्हे के बाजार से वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक की पहचान की। शादी के दिन मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। पहले देखें, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला निनवार दक्षिण गांव में जंगबहादुर पटेल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे एक निजी वित्तविहीन इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनका पुष्पेंद्र कुमार सिंह (27) और उपेंद्र पटेल है। बड़ा बेटा पुष्पेंद्र प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, जबकि छोटा बेटा उपेंद्र घर पर ही रहता था। दोनों भाइयों की शादी तय थी। बुधवार को दोनों का तिलक संपन्न हुआ था और गुरुवार को पुष्पेंद्र की बारात जानी थी। घर में शादी का माहौल था, रिश्तेदार जुटे थे और महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। इसी बीच गुरुवार सुबह पुष्पेंद्र बाइक से बाजार सामान लेने के लिए निकले। गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में गिर गई। नहर में बाइक गिरते देख गांव के बच्चों ने शोर मचाया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। बाइक नंबर से दूल्हे की हुई पहचान जब काफी देर तक पुष्पेंद्र बाजार से वापस नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक की पहचान की। तलाश के दौरान पुष्पेंद्र नहर में कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उन्हें जीवित होने की उम्मीद में मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। बारात के समय निकली अर्थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिस समय बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, उसी समय युवक की अर्थी निकलने से घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए विंध्याचल घाट ले गए। पुष्पेंद्र पटेल के चचेरे चाचा लालबहादुर पटेल ने बताया कि प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में शादी तय थी और आज ही बारात जानी थी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। ससुराल पक्ष में बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी, तभी दूल्हे की मौत की सूचना मिली। छोटे भाई की भी 9 फरवरी को शादी परिजनों ने बताया कि 5 फरवरी को पुष्पेंद्र पटेल और 9 फरवरी को उनके छोटे भाई उपेंद्र पटेल की शादी होनी थी। पुष्पेंद्र घर से अकेले बाइक लेकर निकले थे। लालगंज थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र पटेल दो भाइयों में बड़े थे। जहां एक ओर शादी की खुशियों की तैयारी थी, वहीं अब घर-आंगन में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
………………….. भाई ने बहन के सिर में मारी गोली, मौत:आगरा में 2 दोस्तों के साथ पहुंचा था; छोटी बहन बोली- भाई को गोली मार देनी चाहिए आगरा में भाई ने अपनी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिजली ठीक करने का बहाना बनाकर देर रात में दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ फरार हो गया। बुधवार देर रात हुई यह वारदात शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है। आरोपी की पहचान हरि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रुपए के लेन-देन को लेकर भाई-बहन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…