माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने निकाह कर लिया है। आज दिल्ली में रिसेप्शन है। सपा के बड़े नेताओं को इनवाइट किया गया है। निकाह 15 नवंबर को दिल्ली के ही अशोक लॉन में हुआ था। इसमें परिवार के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। पूरे आयोजन को निजी रखा गया। मेहमानों को भी शादी की बात बताने से मना किया गया था। लोगों ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं तो निकाह की बात सामने आई। सूत्रों के मुताबिक, निकाह के दौरान उमर पिता मुख्तार को याद कर भावुक हो गए। स्टेज पर पत्नी को पिता की तस्वीर दिखाई। मां अफशां अंसारी भी निकाह में शामिल नहीं हो पाई, क्योंकि उन पर 1 लाख का इनाम है। साथ ही आजीवन वारंट भी जारी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उमर के निकाह की पूरी जिम्मेदारी उमर के बड़े भाई अब्बास अंसारी और भाभी निकहत अंसारी ने निभाई। उमर अंसारी मां के फर्जी साइन मामले में 30 अक्टूबर को कासगंज जेल से रिहा हुए थे। 3 अगस्त को उमर को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। 23 अगस्त को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अचानक उनकी जेल बदल दी। उमर को गाजीपुर से कासगंज भेजा गया। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी।
गाजीपुर के कारोबारी की नातिन है दुल्हन बताया जा रहा है कि दुल्हन गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के रहने वाले मलिक मियां की नातिन है। मलिक मियां कारोबारी हैं। उनका पूरा परिवार वहीं रहता है। चर्चा है कि उमर और उनकी पत्नी फातिमा एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों की रजामंदी के चलते रिश्ता तय हुआ है। शादी की तस्वीरें देखिए… जानिए वह मामला, जिसमें उमर जेल में बंद थे मामला मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। इसमें पुलिस ने 10 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क की थी, जिसे छुड़ाने के लिए कोर्ट में अपील की गई। इस मामले में अफशां अंसारी की तरफ से प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। कोर्ट ने इस पर शासकीय अधिवक्ता से रिपोर्ट मांगी। शासकीय अधिवक्ता ने 11 जुलाई 2025 को संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसमें पता चला कि याचिका के साथ लगे दस्तावेजों पर अफशां अंसारी के हस्ताक्षर संदिग्ध हैं। मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन की पार्टनरशिप डीड पर मौजूद अफशां के हस्ताक्षर याचिका वाले दस्तावेजों से पूरी तरह अलग पाए गए। शासकीय अधिवक्ता ने रिपोर्ट में बताया कि अफशां वर्तमान में एक लाख की इनामी है। गाजीपुर और मऊ पुलिस ने उस पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी है। ऐसे में उसके द्वारा सीधे अदालत में याचिका दाखिल करना संदेह से परे नहीं था। मामले की जांच के बाद थाना मुहम्मदाबाद में उमर अंसारी और वकील लियाकत अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 3 अगस्त को लखनऊ से उमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उमर और उसके वकील की जमानत के लिए परिवार ने अलग-अलग याचिका दायर की। 21 अगस्त को कोर्ट ने उमर अंसारी की और 22 अगस्त को वकील लियाकत अली की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद लखनऊ से उमर की गिरफ्तारी हुई थी। ——————– क्या आप हैं यूपी के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 1 करोड़ तक के इनाम यूपी से जुड़े 3 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 1 करोड़ तक के इनाम। हर दिन 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके। क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें ——————– ये खबर भी पढ़ें- यूपी में बिजली विभाग में QR कोड से रिश्वत:ऑन कैमरा बाबू बोला– लोड बढ़ाने के 500, सोलर के लिए 1000 लगेंगे यूपी के बिजली विभाग में QR कोड स्कैन कराकर रिश्वत ली जा रही है। अगर आपके घर में बिजली के मीटर का लोड 2 किलोवॉट से बढ़ाकर 3 किलोवॉट करना है, तो 500 रुपए की रिश्वत लगेगी। घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की परमिशन चाहिए, तो एक्सईएन के तय किए गए बाबू को 1000 रुपए की रिश्वत देनी होगी। पढ़ें पूरी खबर