मुख्तार का विधायक बेटा बोला- मुझे बोलने की आजादी नहीं:मऊ में अब्बास अंसारी पर एक और केस, 2022 चुनाव में काफिला निकाला था

मऊ की सदर सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ अब एक और केस चलेगा। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मऊ कोर्ट ने उनको आरोपी बनाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से लगाई गई दो धाराओं को कोर्ट ने खारिज कर दिया। 4 फरवरी सुनवाई की तारीख तय की गई है। वहीं इसके बाद मीडियो के सवालों पर सुभासपा विधायक ने कहा मेरे बोलने पर SC ने रोक लगाई है, इसलिए कुछ नहीं कहूंगा। अब्बास की पेशी को लेकर मऊ कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। सघन तलाशी के बाद अब्बास को कोर्ट में एंट्री दी गई। अब्बास बोले- मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा कोर्ट से बाहर निकलते समय जब मीडियाकर्मियों ने अब्बास अंसारी से केस को लेकर सवाल किए, तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- ‘मुझे बोलने की पाबंदी है, सुप्रीम कोर्ट से मना है। लेकिन मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इसके बाद वे बिना कोई बयान दिए वहां से चले गए। अब्बास अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने बताया कि यह मामला 2022 से कोर्ट में चल रहा है। चुनाव आयोग ने प्रचार के दौरान काफिले में निर्धारित सीमा से ज्यादा गाड़ियों के इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसी आधार पर तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया- आज की सुनवाई में कोर्ट ने तीन में से दो धाराएं- 177 और 188 को रद्द कर दिया है। केवल धारा-133 में चार्ज लगाया गया है। अब आगे की कार्यवाही इसी धारा के तहत चलेगी। 2022 विधानसभा चुनाव में काफिला लेकर निकले थे अब्बास अब्बास अंसारी से जुड़ा यह पूरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। साल 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी पर तय सीमा से अधिक गाड़ियों का काफिला लेकर प्रचार करने निकले थे। चुनाव आयोग की शिकायत पर तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने 12 फरवरी 2022 को अब्बास के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में धारा-133, 177 और 188 लगाई थीं। अब मऊ कोर्ट के ताजा आदेश के बाद साफ हो गया है कि अब्बास अंसारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा धारा-133 के तहत ही चलेगा। ————————– ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में पति की जीभ काटकर पुलिसवालों से भिड़ी:बोली- REEL बनाने से रोकता था, 6 महीने में 10 बार पीट चुकी हूं ‘मैंने शादी के बाद पति और सास को बता दिया था कि मैं अपनी शर्तों पर ही ससुराल में रहूंगी। मुझसे झगड़ा मोल मत लेना, अगर किसी ने मुझे ‘तू’ भी कहा, तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी।’ ये कहना है गाजियाबाद की ईशा का, जिस पर पति विपिन की जीभ काटने का आरोप है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। पूरी खबर पढ़िए…