मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मंगलवार देर शाम करीब 8:30 बजे मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 21 किलो गांजा, एक कार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। देखिए कुछ तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुढाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर सत्येंद्र उर्फ पप्पू क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने की घेराबंदी सूचना के आधार पर उमरपुर चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया और गढ़ी चौक प्रभारी ललित कसाना ने प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस की नजर आरोपी पर पड़ी। पुलिस पर की फायरिंग पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सत्येंद्र उर्फ पप्पू के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। 21 किलो गांजा, कार और तमंचा बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 किलो गांजा, एक कार, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय था। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र उर्फ पप्पू थाना मीरापुर से भी वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अस्पताल में कराया गया भर्ती घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढाना में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भागा आरोपी सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उमरपुर और गढ़ी चौकी पुलिस बसी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक इको गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस के पीछा करने पर वह चधेड़ी रोड होते हुए जंगल की ओर भागा, जहां आगे रास्ता अवरुद्ध होने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में भर्ती कराया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। हिस्ट्रीशीटर है आरोपी, दर्ज हैं कई मुकदमे आरोपी की पहचान सत्येंद्र उर्फ पप्पू निवासी बड़ौदा, थाना बुढ़ाना के रूप में हुई है। वह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एनडीपीएस, हत्या के प्रयास (307) और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह बुढ़ाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में गांजा सप्लाई करता था। एसएसपी की ओर से इस मामले में किसी इनाम की घोषणा नहीं की गई है।