मुरादाबाद में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी सब्जी पुर के रहने वाले दो अलग अलग समुदाय के प्रेमी प्रेमिका के शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी l मौके पर पहंची पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है l ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है l मुरादाबाद में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी सब्जीपुर के रहने काजल और मुस्ताक का शव गांव से थोड़ी दूर नीम करौली मंदिर के पीछे मिला। दोनों तीन दिन पहले एक साथ घर गायब हुए गए थे। दोनों को शव एक साथ मिलने से आस पास के गांव व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। जिसको देखते हुए सीओ सिविल लाइन में मौके अतिरिक्त पुलिस के अलावा पी ए सी को बुलाव कर दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।