मुरादाबाद में वाइन शॉप पर युवक की हत्या:सीने में मारी गोली, फिर पत्थर से सिर कूचा; भीड़ का सड़क पर हंगामा

मुरादाबाद में सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक शराब के ठेके पर खड़ा था, तभी हमलावर पहुंचे और उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने पत्थर से उसका सिर कूचा। जब उसने दम तोड़ दिया, तब आरोपी वहां से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को इलाज के लिए साईं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।भीड़ बढ़ती देख हॉस्पिटल के स्टाफ ने दरवाजे लॉक कर दिए। इसके बाद परिजन डेड बॉडी लेकर सड़क पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। इससे साईं अस्पताल के सामने करीब 1 किमी तक लंबा जाम लग गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस वारदात की वजह पता कर रही है। घटना मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार इलाके में एक वाइन शॉप की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें…

मृतक की पहचान पवन कुमार उर्फ प्रिंस चौहान के रूप में हुई है। वह रामेश्वर कॉलोनी का रहने वाला था और वारदात चिड़िया टोला मोहल्ले में अंजाम दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहित शराब के दुकान पर गया था खबर अपडेट की जा रही है….