कानपुर में शनिवार को ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो हुआ। इसमें अलग-अलग अंदाज में डॉग्स देखने को मिले। मेकअप और चश्मे के साथ दूर-दूर से आए डॉग्स अपना जलवा बिखेरते हुए दिखे। पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से 42 नस्लों के 228 डॉग्स यहां लाए गए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों से भी डॉग्स लाए गए। शहर में डॉग्स लवर और डॉग्स हैंडलर का जमावड़ा लगा रहा। शो के लिए डॉग्स को सजाया गया। रैंप पर उनकी वॉक देखकर पूरा ग्राउंड तालियों और सीटियों से गूंज उठा। शो का आयोजन कानपुर नगर निगम और कानपुर कैनल वेलफेयर एसोसिएशन मिलकर किया। इसका शुभारंभ चीफ गेस्ट मेयर प्रमिला पांडे ने किया। इस दौरान पिटबुल डॉग्स को देखकर वह दंग रह गई। तुरंत ही उन्होंने कहा- इसे ले जाइए यहां से, कानपुर में ये प्रतिबंधित है। शो के दौरान 126 पालतू और स्ट्रीट डॉग्स को वैक्सीनेशन फ्री में किया गया। इस दौरान नगर निगम की ओर से 92 पालतू डॉग्स का रजिस्ट्रेशन किया गया। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को गिफ्ट हैंपर भी दिए गए। बेसहारा डॉग्स को सर्दी से बचाव के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से मुफ्त गद्दे भी बांटे गए। कुछ तस्वीरें देखिए… डॉग शो से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…