मेरठ की सेंट्रल मार्केट में फिर शुरू हुआ धरना:सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पहुंच कर कहा व्यापारियों को अखिलेश यादव से मिलवाउंगा, सरकार बचाए राेजी- रोटी

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण के खिलाफ व्यापारियों का धरना शनिवार शाम 5 बजे से फिर से शुरू हो गया है जो लगभग 10 बजे तक चला। व्यापारियों का कहना है कि जब तक हमारे प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हम कोशिश करते रहेंगे तबतक हम इसमें कामयाब नहीं होते। आवास विकास के कार्यालय पर चल धरने को पुलिस द्वारा खत्म करने के विरोध में व्यापारी शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे और लगभग 3 घंटे तक प्रदर्शन किया इसके बाद वह वापस सेंट्रल मार्केट आ गए और उन्होंने अपनी रणनीति तैयार की इसके बाद शाम 5:00 बजे से व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना फिर से शुरू हो गया जनप्रतिनिधियों ने भी दिया समर्थन
व्यापारियों के इस धरने में जनप्रतिनिधि और किसान संगठन भी जुड़ा है। शनिवार देर शाम को सरधना विधायक अतुल प्रधान भी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों को संबोधित करते हुए अपना समर्थन दिया उन्होंने कहा कि सरकार को इन एक लाख लोगों की आजीविका और रोजी रोटी के लिए मध्यस्ता करते हुए कोई रास्ता निकालना चाहिए ताकि इनको बचाया जा सके। अखिलेश यादव से कराऊंगा मुलाकात सरधना विधायक अतुल प्रधान ने व्यापारियों से कहा कि मैं अपने नेता अखिलेश यादव से समय लेकर उनसे व्यापारियों को मिलवाकर आउंगा और मैं सरकार के जनप्रतिनिधियों से भी अपील करता हूं कि वह भी मुख्यमंत्री से समय ले और इनकी समस्या उनके सामने रखने का मौका दिलवांए। पहले पुलिस ने खत्म कराया था धरना बीते दिन व्यापारियों का जो धरना आवास विकास के कार्यालय के बाहर चल रहा था उसको देर रात पुलिस प्रशासन द्वारा खत्म करा दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। इनमें से एक व्यक्ति को कलेक्ट्रेट पर तीन घंटे चले धरने के बाद छोड दिया गया और एक को शांति भंग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया।