मेरठ की CCSU में शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़:बोला- साथ रहोगे तो नहीं पड़ेगी नौकरी करने की जरूरत, खुद करूंगा खर्चा

मेरठ की NAAC A++ वाली चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ने वाली बीकॉम ऑनर्स की एक छात्रा ने शारीरिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक पर अभद्र व्यवहार और अनुचित प्रस्ताव देने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा ने इस संबंध में कुलपति को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विश्विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने शिकायत करते हुए कहा कि 12 मार्च 2026 की शाम विश्वविद्यालय के जिम में व्यायाम करने गई थीं। उसके बाद जब वह जिम से बाहर निकल रही थी तब शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक संदीप रंधावा ने उन्हें रोक लिया और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए अनुचित प्रस्ताव दिया।
छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने नौकरी और भविष्य से संबंधित प्रलोभन देते हुए उनके साथ घूमने-फिरने का दबाव बनाया। इसके साथ_ साथ उन्होंने यह भी कहा कि मेरे साथ रहोगे तो न नौकरी की जरूरत पड़ेगी और तुम्हारा खर्च भी उठा लूंगा। छात्रा ने कुलपति से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी छात्रा के साथ इस तरह की घटना न हो। शिकायक के आधार पर कार्रवाई
विवि के रजिस्ट्रार अनिल कुमार यादव का कहना है कि अभी तक मेरे संज्ञान में इस प्रकार का कोई मामला नहीं आया है। शिकायत अगर मिलती है तो उसी के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। विवि की छवि और माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।