मेरठ के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के पिता का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, रविवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

मेरठ में कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रंजन शर्मा के पिता प्रभाकर शर्मा का शनिवार शाम निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहर के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लोग रंजन शर्मा के घर पहुंचने लगे। प्रभाकर शर्मा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनका जीवन सादगी, धर्मनिष्ठा और सेवा भाव से परिपूर्ण रहा। वे जीवनभर धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे और मानवता व समाज सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता रही। परिवार में उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा उनके सबसे छोटे पुत्र हैं। रंजन शर्मा की पत्नी वर्तमान में नगर निगम की सभासद हैं। प्रभाकर शर्मा की अंतिम यात्रा रविवार 4 जनवरी को उनके मूल निवास शास्त्री की कोठी, ब्रह्मपुरी मेरठ से प्रातः 11:30 बजे सूरजकुंड के लिए प्रस्थान करेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ सहित कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।