कड़ाके की ठंड के चलते हुई छुट्टियों के बाद अब जिले के सभी बोर्ड के स्कूल और कॉलेज कल से खुल रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। समय में यह बदलाव छात्रों को ठंड से बचाने और विद्यालयों का संचालन सुचारू रूप से करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रशासन की ओर से अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम और तापमान को ध्यान में रखते हुए बच्चों को गर्म कपड़ों के साथ आवश्यक सावधानियां बरतते हुए विद्यालय भेजें। विद्यालय प्रबंधन ने भी कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों को सामान्य रूप से शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीसीएसयू मौसम वेधशाला के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।